आज भारतमना रहा अपना 70वां गणतंत्र दिवस, पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाईstarbihar.tk
भारत आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने सुबह छह बज कर तीन मिनट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिन्द! गणतंत्र दिवस के मौके पर आज राजधानी दिल्ली में सुरक्षा की चाकचौबंध व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पर पुलिस नाकाबंदी की गई है. गणतंत्र दिवस के मौके पर निकलने वाली परेड के कारण कॉमर्शियल गाड़ियों की इंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
गणतंत्र दिवस 70वें समारोह के मुख्य अतिथि के दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा हैं। रामाफोसा दो दिन पहले ही भारत आ चुके हैं। वे आज राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट यानी कि राजपथ पर होने वाले परेड को देखेंगे। बताते चले कि गणतंत्र दिवस के परेड में भारत की तीनों सेना अपना शक्ति प्रदर्शन करती है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकाली जाती है। साथ ही स्कूली बच्चे भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।
हर साल 26 जनवरी के मौके पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड खास होती है। इसे देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग इंडिया गेट पहुंचते हैं। साथ ही जो लोग इंडिया गेट नहीं पहुंच पाते वो टेलीविजन के माध्यम से घर बैठे इस परेड को देखते है। इस साल आयोजित होने वाले परेड में विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों की कुल 22 झाकियां निकाली जाएगी।


No comments:
Post a Comment