• Breaking News

    26 January, 2019

    70वां रिपब्लिक डे मना रहा है गूगल, डूडल के जरिए दर्शाई भारतीय धरोहर और संस्कृति

    70वां रिपब्लिक डे मना रहा है गूगल, डूडल के जरिए दर्शाई भारतीय धरोहर और संस्कृति



    गूगल आज अपने डूडल के जरिए 70वां रिपलब्लिक डे मना रहा है। आज गूगल ने अपने डूडल में भारतीय संस्कृति और वास्तु की विरासत को दर्शाया गया है और साथ ही भारत की भारत की विविधता को भी अपने डूडल में हाइलाइट किया है।

    डूडल में राष्ट्रपती भवन को बैकग्राउंड में दिखाया गया है और साथ उसे पेड़, पौधों और फूलों के साथ सजाया गया है। इस डूडल की पूरी तस्वीर को पर्यावरण, स्मारकों और वन्यजीवों की थीम के ऊपर बनाया गया है। इसमें एक ही तस्वीर में भारत का विविधता को दर्शाया गया है।

    गूगल के छह अक्षरों के बैकग्राउंट में राष्ट्रपती भवन को दिखाया गया है। इनमें से सभी अक्षरों को प्राचीन स्मारक से लेकर खेत खलियन तक थीम किया गया है। इनमें से पहला अक्षर ‘G’ हरे रंग में है जिसमें गोल्फ कोर्स को दिखाया गया है। इसके बाद दो ‘O’ में भारत की धरोहरों और कलाकृतियों को दिखाया गया है।

    इसके बाद एक और ‘G’ को हाथी के चहरे से बनाया है, जिसके नीचे मोर भी बनाया गया है। अक्षर ‘L’ को भारत के दिल्ली में स्थित भव्य स्मारक कुतुब मीनार के द्वारा बनाया गया है। आखिरी अक्षर ‘E’ खेती को समर्पित है। इसमें खेत खलियान को बनाकर भारत के एग्रीकल्चर को दिखाया गया है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture