पटना में राष्ट्र सेवा मिशन के द्वारा आयोजित पटना से बोधगया तक तिरंगा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में अँग क्षेत्र के लोकप्रिय JDU नेता माननीय सुमित कुमार सिंह जी शामिल हुए।
पटना में राष्ट्र सेवा मिशन के द्वारा आयोजित पटना से बोधगया तक तिरंगा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में अँग क्षेत्र के लोकप्रिय JDU नेता माननीय सुमित कुमार सिंह जी शामिल हुए।
पटना में शहीद स्मारक से यह तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए राष्ट्र सेवा मिशन के साथियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि यह सच में बेहतर और रचनात्मक नजरिया है। यह युवाओं को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने एवं विघटनकारी विचारधाराओं से दूर करने में मदद मिलेगी। यह राष्ट्र निर्माण की भावधारा से युवाओं को जोड़ेगी। जाति, धर्म-सम्प्रदाय, भाषा, क्षेत्र, लिंग, रंग-रूप के आधार पर बंटवारे के सोच पर करारी चोट साबित होगी यह यात्रा।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जितेंद्र नीरज जी, विधान पार्षद सह पूर्व मंत्री अशोक चौधरी जी, विधान पार्षद नीरज कुमार जी, विधान पार्षद दिलीप चौधरी जी, पूर्व एमएलसी विनोद सिंह जी, डॉ विजय राज जी और राष्ट्र सेवा मिशन के बहुत सारे साथी एवं तिरंगा यात्रा में शामिल उत्साही युवा साथीगण मौज़ूद थे।

No comments:
Post a Comment