• Breaking News

    31 يناير، 2019

    सीबीआई- नया डायरेक्टर चुनने के लिए मोदी की अध्यक्षता में बैठक आज, 80 अफसरों के नाम दिए गए

    सीबीआई- नया डायरेक्टर चुनने के लिए मोदी की अध्यक्षता में बैठक आज, 80 अफसरों के नाम दिए गए


    सीबीआई में नए डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आज होगी। यह इस पैनल की दूसरी बैठक है। इससे पहले 24 जनवरी को यह मीटिंग हुई थी, लेकिन इस पर कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। आलोक वर्मा को डायरेक्टर पद से हटाए जाने के बाद एम नागेश्वर राव को अंतरिम चीफ बनाया गया है। पैनल के सदस्यों में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि शुक्रवार को बैठक होना तय हुई है। उसने इस संबंध में और ज्यादा जानकारी नहीं दी।

    पिछली बैठक में पैनल ने समिति के सदस्यों को योग्य उम्मीदवारों के नाम सुझाए थे। खड़गे ने इस बारे में कहा था- सरकार ने 70-80 नाम पेश किए। उनके एक्सपीरियंस और करियर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। हमने सभी जरूरी जानकारियां मुहैया कराने की बात कही थी। पूर्व चीफ आलोक वर्मा और पूर्व स्पेशल डायरेक्टर आलोक वर्मा ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों को छुट्टी पर भेज दिया गया था। हालांकि, 9 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने वर्मा को पद पर बहाल कर दिया था।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार समिति ने वर्मा को सीबीआई चीफ की पोस्ट से हटा दिया था। उन्हें सिविल डिफेंस, फायर सर्विसेस और होम गार्ड विभाग का डायरेक्टर जनरल बनाया गया था। वर्मा ने इसे स्वीकार न करते हुए इस्तीफा दे दिया था।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture