• Breaking News

    31 يناير، 2019

    राहतः आज से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर सस्ता, गैर सब्सिडी वाली गैस के दाम भी घटे

    राहतः आज से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर सस्ता, गैर सब्सिडी वाली गैस के दाम भी घटे


    सरकार ने गुरुवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की घोषणा की। लगातार तीसरे महीने में पहली तारीख को दामों में की गई इस कटौती के बाद अब सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 1.46 रुपये सस्ता मिलेगा, जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में करीब 30 रुपये की कमी की गई है।

    इससे पहले एक दिसंबर को एलपीजी सिलेंडर के दामों में 6.52 रुपये और 1 जनवरी को 5.91 रुपये की कटौती की गई थी। इसी तरह बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में भी 1 दिसंबर को 133 रुपये और 1 जनवरी को 120.50 रुपये की कटौती की गई थी।

    देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के मुताबिक, यह कटौती अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दामों में कमी आने और अमेरिकी डॉलर व भारतीय रुपये की विनिमय दर में मजबूती आने के कारण की गई है।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture