औवेसी ने उठाए भारत रत्न पर सवाल, कहा-कितने दलितों-मुसलमानों को मिलता है ये अवॉर्ड
योग गुरु बाबा रामदेव के बाद अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने भारत रत्न दिए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। रविवार को महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान असदुद्दीन औवेसी ने कहा- मुझे ये बताओ कि जितने भारत रत्न के अवॉर्ड दिए गए उसमें से कितने दलित, आदिवासी, मुसलमान, गरीब, उच्च जाति और ब्राह्मण को दिए गए। बाबासाहेब को भारत रत्न दिया पर दिल से नहीं दिया मजबूरी की हालत में दिया।
भारत रत्न पर ओवैसी ने आगे कहा- बताओ कितने एससी-एसटी और मुसलमानों को भारतरत्न दिया गया। 26 जनवरी को तिरंगा फहराया गया 'जन गण मन' गाया गया फिर मोहम्मद रफी के गाने लगा दिए सबने सुना। सबको मोहम्मद रफी के गाने पसंद हैं लेकिन कोई मोहम्मद मुंबई में फ्लैट नहीं खरीद सकता।
गौरतलब है कि इससे पहले योगगुरु बाबा रामदेव ने आजादी के बाद से अब तक एक भी संन्यासी को भारत रत्न न दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इसके साथ महर्षि दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद जी, या शिवकुमार स्वामी जैसे संतों को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी की।


No comments:
Post a Comment