जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना के कैंप पर आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने इस बार आर्मी कैंप को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है जिसमें फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यह आतंकी हमला शोपियां के अहगम स्थित 44 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हुआ है। पूरे एरिया की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया है। इससे पहले गणतंत्र दिवस के दिन भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
इस एनकाउंटर में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। उनके कब्जे से दो एके -47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया था। मुठभेड़ स्थल पर 50 राष्ट्रीय राइफल्स केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और श्रीनगर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा गया था।


No comments:
Post a Comment