• Breaking News

    17 يناير، 2019

    कांग्रेस नेता हरिप्रसाद का विवादित बयान, कहा- अमित शाह को हुआ है 'सुअर काजुकाम'


    कांग्रेस नेता हरिप्रसाद का विवादित बयान, कहा- अमित शाह को हुआ है 'सुअर काजुकाम'


    कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच सकता है। एक निजी चैनल से बात करते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि शाह को सुअर का जुकाम हुआ है। उन्हें कर्नाटक के लोगों का श्राप लगा है। स्वाइन फ्लू को हिंदी में सुअर का जुकाम कहते हैं। यहां चर्चा कर दें कि अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी खुद शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर दी।
    यदि आपको याद हो तो बीके हरिप्रसाद वही सांसद हैं जो एनडीए उम्मीदवार हरिवंश के खिलाफ कांग्रेस के राज्यसभा उपसभापति के उम्मीदवार के तौर पर नजर आये थे। हरिप्रसाद ने कहा है कि कर्नाटक को छेड़ने से अमित शाह की तबियत और खराब हो जाएगी। कर्नाटक की सरकार छूने के कारण उन्हें यहां के लोगों का श्राप लगेगा। हमारे अध्यक्ष के बारे में भी गलत बोलते हैं।
    जब बीके हरिप्रसाद से पूछा गया कि क्या वे शाह के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि वे एम्स में भर्ती हैं और ठीक हो ही जायेंगे। इधर , पार्टी के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का स्वास्थ्य ठीक है।
    उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार। इससे पहले अस्पताल ने बताया था कि एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल उनकी जांच कर रहा है।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture