प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना आईबी, एसपीजी सहित अन्य एजेंसियों को दी। पुलिस ने ये कॉल कहां से आई है तुरंत ही इसकी पड़ताल शुरू की तो पता चला कि ये कॉल सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से आई है। पुलिस ने पता करके कॉल करने वाले को धर दबोचा उसकी पहचान मुख्तार नाम के एक शख्स के रूप में हुई है जो वहां एक टेलरिंग शॉप चलाता है और उसकी उम्र करीब 53 साल है।पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसीज उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि फोन करने वाले शख्स मुख्तार ने ना सिर्फ पीएम को धमकी दी बल्कि उनके खिलाफ अपशब्द भी बोले थे इसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर ऑफ कर दिया था जिसे सिक्योरिटी एजेंसियों ने ड्रैग करके उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि मुख्तार का कहना है कि उसे बिजनेस में नुकसान होने पर नशे में पीसीआर कॉल कर प्रधानमंत्री को धमकी दी थी।


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق