• Breaking News

    30 January, 2019

    चंदा कोचर की मुश्किलें बढ़ीं, आईसीआईसीआई बैंक ने कहा- आचार संहिता का किया उल्लंघन

    चंदा कोचर की मुश्किलें बढ़ीं, आईसीआईसीआई बैंक ने कहा- आचार संहिता का किया उल्लंघन


    आईसीआईसीआई बैंक ने माना है कि चंदा कोचर ने बैंक की आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बैंक ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने बैंक की आंतरिक पॉलिसी के तहत चंदा कोचर को बतौर 'टर्मिनेशन फॉर कॉज़' करने का फैसला किया है।

    इससे पहले, आईसीअाईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी वेणुगोपाल धूत पर सीबीआई ने केस कर दिया था। उन पर आपराधिक षड्यंत्र रचने और लोन बांटने में गड़बड़ियां करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

    सीबीआई ने 3,250 करोड़ रुपए के आईसीअाईसीआई बैंक- वीडियोकॉन लोन मामले में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मुंबई में समूह के मुख्यालय और औरंगाबाद में कार्यालयों में गुरुवार को छापे भी मारे।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture