• Breaking News

    27 January, 2019

    अगले हफ्ते दिल्ली बीजेपी के सांसदों का पॉप्युलैरिटी टेस्ट करेंगी निर्मला सीतारमण

    अगले हफ्ते दिल्ली बीजेपी के सांसदों का पॉप्युलैरिटी टेस्ट करेंगी निर्मला सीतारमण


    लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए दिल्ली बीजेपी अपनी सातों लोकसभा सीटों की अगले हफ्ते रैंकिंग कर सकती है। यह रैंकिंग सांसदों की पॉप्युलैरिटी, जनता के बीच परसेप्शन और उनके क्षेत्र में किए गए काम के आधार पर तय होगी।

    बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह रैंकिंग यह तय करने में मदद करेगी कि आने वाले चुनाव में किस मौजूदा सांसद को टिकट दिया जाना चाहिए और किसे नहीं। यह योजना आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को पीछे करने के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

    दिल्ली बीजेपी की प्रभारी निर्मला सीतारमण अगले हफ्ते पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने सांसदों के बारे में फीडबैक लेंगी। बीजेपी नेता राजेश भाटिया ने बताया, 'वह पश्चिमी दिल्ली से इस अभियान की शुरुआत करेंगी, जहां निर्मला सीतारमण मंडल और लोकसभा प्रभारी स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और वहां के सांसद के बारे में फीडबैक लेंगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture