• Breaking News

    29 يناير، 2019

    अमेरिकी स्पाईमास्टर ने जताई भारत में आम चुनाव के दौरान सांप्रदायिक दंगे की आशंका

    अमेरिकी स्पाईमास्टर ने जताई भारत में आम चुनाव के दौरान सांप्रदायिक दंगे की आशंका


    अमेरिकी स्पाईमास्टर ने यह भी दावा किया है कि भारत में आम चुनाव के दौरान यदि भाजपा हिंदू राष्ट्रवादी मुद्दे पर जोर देगी तो सांप्रदायिक दंगे भड़कने की प्रबल आशंका है। अमेरिकी नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक डेन कोट्स द्वारा इंटेलीजेंस पर सीनेट सेलेक्ट कमेटी को सौंपे लिखित दस्तावेज में यह दावा किया गया है।

    कोट्स और अन्य शीर्ष अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कमेटी के समक्ष वैश्विक खतरे की वस्तुस्थिति रखी है। इनमें भारत दौरे से हाल ही में लौटे सीआईए निदेशक गिना हेस्पल, एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे और रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक राबर्ट एश्ले भी शामिल हैं। कोट्स ने लिखित बयान में कहा है कि मोदी के पहले कार्यकाल में भाजपा की नीतियों के कारण भाजपा शासित कुछ प्रदेशों में सांप्रदायिक तनाव बढ़े हैं और हिंदुवादी नेता अपने समर्थकों को उत्तेजित करने के लिए हिंदू राष्ट्रवादी प्रचार के नाम पर छोटी-मोटी हिंसा का इशारा कर सकते हैं।

    पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन भारत और अफगानिस्तान पर आतंकी हमले जारी रखेंगे। यह खुलासा अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया है। इसके साथ ही डैन कोट्स ने कहा है कि आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सहयोग को लेकर पाकिस्तान की संकीर्ण मानसिकता से महज उन आतंकी संगठनों जिनसे पाकिस्तान को खतरा है पर कार्रवाई से तालिबान के खिलाफ लड़ रहे अमेरिका को केवल विफलता के साथ ही हतोत्साहित ही होना होगा।

    पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ हमले करने और योजना बनाने के लिए उनके लिए सुरक्षित पाकिस्तान की जमीन इस्तेमाल करते रहेंगे। कोट्स ने सीनेट सेलेक्ट समिति की खुफिया विभाग के सदस्यों को इस बारे में बताया।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture