• Breaking News

    30 يناير، 2019

    राहुल का पीएम मोदी पर वार, मुझसे आंख नहीं मिला पा रहा देश का चौकीदार

    राहुल का पीएम मोदी पर वार, मुझसे आंख नहीं मिला पा रहा देश का चौकीदार


    राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का चौकीदार मुझसे आंख से आंख नहीं मिला पा रहा है। उन्होंने यहां एक बार फिर से राफेल विमान सौदा में घोटाले का आरोप लगाया।राहुल गांधी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में युवा कांग्रेस की इंकलाब रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां सीधे केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राफेल मुद्दे पर अभी तक सरकार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई है।

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि राफेल पर हमने 3-4 सवाल पूछे.....कभी यूं देखे, कभी इधर देखे, कभी उधर देख, कभी यहां देखे, आंख में आंख नहीं मिला पाया चौकीदार। उन्होंने कहा कि वह कल पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर जी से मिले थे। पर्रिकर जी ने स्वयं कहा था कि डील बदलते समय पीएम ने देश के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री से लेकर रक्षा मंत्रालय के सभी लोगों के खाका को पीएम नरेंद्र मोदी ने बाइपास किया है। उन्होंने बार-बार अनिल अंबानी का नाम लेते हुए राफेल घोटाला पर वार किया।

    उन्होंने कहा कि मोदीजी मैं समझता हूं कि आपको रात को नींद नहीं आ रही है। सरकारी ढांचे को को उन्होंने ध्वस्त करने का काम किया है। कहा कि पूरा हिन्दुस्तान जानता है आपने देश की वायु सेना को बेचा है। आधी रात सीबीआई के निदेशक को हटाए जाने पर भी उन्होंने फिर से सवाल खड़ा किया। पीएम पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि आप(पीएम मोदी) मेहुल चौकसी को अपना भाई कहते हैं। आप नीरव मोदी को, अनिल अंबानी को अपना भाई कहते हैं।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture