मोदी ने दांडी में नमक सत्याग्रह स्मारक और संग्रहालय देश को समर्पित किया
पीएम मोदी ने दांडी में नमक सत्याग्रह स्मारक और संग्रहालय देश को समर्पित किया। दांडी में 15 एकड़ में फैले नमक सत्याग्रह स्मारक को 110 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये स्मारक देश और दुनिया के सबसे आकर्षक स्थानोंं मेें से एक बन जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से भी गुजरात को इस स्मारक से और ज्यादा ताकत मिलने वाली है । पीएम ने कहा कि जब गांधी जी ने सत्याग्रह के लिए नमक को चुना था, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। लेकिन गांधी जी ने अपना अभियान जारी रखा क्योंकि वे इसके महत्व को जानते थे। उस समय जो नमक के प्रयोग को छोटा समझते थे।
उस तरह की मानसिकता हमारे देश में उस दौर में भी थी और आज भी है कुछ लोग सवाल करते हैं कि साफ सफाई क्या पीएम का काम है, गैस कनैक्शन देने से क्या जीवन बदलता है, बैंक खाता खोलने से क्या गरीब अमीर हो जाएगा। ये सारे सवाल देश भूलेगा नहीं। जब समाज सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ता है, तभी यह बड़े-बड़े संकल्प सिद्ध कर पाता है। इस वर्ष जब हम बापू की 150वीं जन्म जयंती मनाने वाले हैं, तब तक पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त करना है।
ग्रामीण स्वच्छता का जो दायरा 2014 में हमारी सरकार बनने से पहले मात्र 38% था वो अब बढ़कर 98% हो गया है। इसका अर्थ है कि देश लक्ष्य के बहुत निकट है। पीएम ने आगे कहा कि आज खादी देश में फैशन तो बन ही चुकी है, इसके अतिरिक्त यह आजादी की कहानी बताने और महिला सशक्तिकरण का एक शक्तिशाली माध्यम भी बन रही है।


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق