जिनकी अपनी डिग्री सवालों के घेरे में, वे बच्चों को सिखारहे इम्तिहान कैसे दें:
उन्होंने आगामी चुनाव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की खुद अपनी परीक्षा कुछ ही दिनों में होने वाली है। और उनका पूरा विश्वास है कि वे उसमें असफल रहेंगे क्योंकि पिछले साढ़े चार साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया है।
इंडियन यूथ कांग्रेस की 'युवा क्रांति यात्रा' के दिल्ली में बुधवार को हुए समापन के अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि 1985 में वे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हुआ करते थे, तब पार्टी के सामने एक संकट की घड़ी थी, लेकिन उन्होंने जनता के सामने अपनी बात रखी और ऐतिहासिक बहुमत पाया। आज लगभग वैसा ही संकट है क्योंकि आज की सरकार नेहरु के भारत को बदलना चाहती है। इसे रोकना होगा और आज का युवा ही सरकार को जवाब देगा क्योंकि इस सरकार ने सबसे ज्यादा उसी को छला है।
आनंद शर्मा ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र हुआ था। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के जरिए पार्टी, सरकार और मनमोहन सिंह की छवि खराब की गई। आज जनता को बताने की बारी है कि इस बार धोखा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले चार साल में 4297 करोड़ रुपये पार्टी के प्रचार पर खर्च किया है। उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि यह पैसा कहां से आया है।


No comments:
Post a Comment