• Breaking News

    30 January, 2019

    नाक में ट्यूब के साथ मनोहर पर्रिकरने पेश किया गोवा का बजट, बोले-'जोश से भरा हूं'

     नाक में ट्यूब के साथ मनोहर पर्रिकरने पेश किया गोवा का बजट, बोले-'जोश से भरा हूं'

    गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को राज्य का बजट पेश किया। बजट पेश के दौरान पर्रिकर कुर्सी पर बैठे थे और उनकी नाक में ट्यूब डली हुई थी, उन्होंने कहा कि वह ‘जोश’से भरे हुए हैं।

    विधानसभा में पर्रिकर ने कहा, 'आज मैं एक बार फिर वादा करता हूं कि मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ और अपनी अंतिम सांस तक गोवा की सेवा करूंगा। मुझमें काफी जोश है और मैं पूरी तरह होश में हूं।

    गत रविवार को मांडवी नदी पर 5.1 किलोमीटर लंबे पुल का उद्घाटन करते हुए पर्रिकर ने अपने भाषण की शुरुआत फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' की पंचलाइन 'हाउ इज द जोश?' से की। वहां उपस्थित लोगों ने इसका जवाब 'हाई सर' से दिया। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा, 'पहले आप अपने होश में आइए और उसके बाद जोश के बारे में बात करिए।

    उन्होंने कहा, 'राज्य में हर कोई सो रहा है। मंत्री सो रहे हैं, प्रशासनिक व्यवस्था ढह गई है। ऐसे में आप लोगों में जोश कैसे पाएंगे? सरकार को पहले अपने होश में आना चाहिए।' चोडानकर के इस ट्वीट पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture