• Breaking News

    26 January, 2019

    ब्‍यूटी पार्लर से तैयार होकर निकली थी दुल्‍हन, बदमाशों ने किया अग ब्‍यूटी पार्लर से तैयार होकर निकली थी दुल्‍हन, बदमाशों ने किया अगवा वा

    ब्‍यूटी पार्लर से तैयार होकर निकली थी दुल्‍हन, बदमाशों ने किया अग ब्‍यूटी पार्लर से तैयार होकर निकली थी दुल्‍हन, बदमाशों ने किया अगवा 


    पंजाब के बठिंडा में कुछ बदमाशों ने शादी से महज कुछ घंटे पहले एक युवती को अगवा कर लिया। वह शादी के लिए तैयार होने ब्‍यूटी पार्लर गई थी, जिसके बाहर से उसे अगवा कर लिया गया। युवती तैयार होने के बाद जैसे ही पार्लर से बाहर निकली, वहां पहले से ही मौजूद दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और अपने साथ लेकर चले गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    युवती फजिल्‍का जिले के इस्‍लामाबाद कस्बे के करीब पाली वाला गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जिसे उसकी शादी वाले दिन ही ब्‍यूटी पार्लर के सामने से अगवा कर लिया गया। यह घटना CCTV में कैद हो गई। वीडियो में दो लोग पार्लर के बाहर लड़की के आने की प्रतीक्षा करते दिख रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही वह बाहर निकली, पहले से ही वहां मौजूद दो लोगों ने खींचकर उसे कार में बिठा लिया।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture