• Breaking News

    28 January, 2019

    बीजेपी सांसद का तंज- तो क्या कांग्रेसअब तक जोकर के साथ खेल रही थी

    बीजेपी सांसद का तंज- तो क्या कांग्रेसअब तक जोकर के साथ खेल रही थी


    भारतीय जनता पार्टी की सांसद सरोज पांडे ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को यदि तुरुप का इक्का बता रही है तो क्या वह अब तक चुनावी मैदान में जोकर के साथ खेल रही थी। भाजपा सांसद ने कहा कि महासचिव पद के लिए इतने सालों में कांग्रेस को कोई महिला नहीं मिली और अब मिली भी है तो वह उसके 'परिवार' की निकली।

    सरोज पांडे ने कहा, 'महासचिव पद के लिए कांग्रेस को इतने सालों में कोई महिला कार्यकर्ता नहीं मिली? इस पद के लिए उसे गांधी परिवार से एक महिला मिली है। कांग्रेस पार्टी उन्हें तुरुप का इक्का बता रही है तो क्या इतने सालों तक वह जोकर के साथ खेल रही थी।

    इसके पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सैनिकों को 'वन रैंक वन पेंशन' दिया है लेकिन कांग्रेस ने देश को 'ऑनली राहुल, ऑनली प्रियंका' दिया है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture