• Breaking News

    29 January, 2019

    कांग्रेस के पोस्टर्स में 'भगवान राम' बनकर छप गए राहुल गांधी

    कांग्रेस के पोस्टर्स में 'भगवान राम' बनकर छप गए राहुल गांधी




    भारतीय राजनीति में नेताओं की तुलना भगवानों से करने की परंपरा सी बन गई है। जो अब थमने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक और क्षेत्रीय राजनीति में नई-नई एंट्री करने वाले तेजस्वी तक। सभी के कार्यकर्ता अपने नेता की तुलना भगवानों से कर रहे हैं।

    इसी रिवाज को आगे बढ़ाते हुए अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बिहार के कार्यकर्ताओं ने भगवान राम का रूप दे दिया है। बिहार की राजधानी पटना में कुछ ऐसे पोस्टर देख गए हैं जिनमें राहुल को भगवान राम की तरह दिखाया गया है, जो संसद भवन के बाहर खड़े हैं। पटना में लगे इस पोस्टर में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सक्रिय राजनीति में हाल ही में एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी की भी तस्वीरें हैं। हालांकि इनमें से किसी को भी भगवान के रूप में नहीं दिखाया गया है।

    राहुल गांधी की पहली बार किसी भगवान से तुलना नहीं की गई है। पहले भी उनका नाम कई भगवानों के साथ जोड़ा जा चुका है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी के बैनरों में उन्हें भगवान शिव के भक्त के रूप में प्रदर्शित किया गया था। खैर इस पोस्टर में प्रियंका गांधी की तुलना किसी भगवान से भले ही ना की गई हो। लेकिन जिस दिन उन्होंने सक्रिय राजनीति में एंट्री करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी, उसी दिन उनके समर्थकों ने उनकी तुलना देवी दुर्गा से कर दी थी।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture