• Breaking News

    29 January, 2019

    जॉर्ज फर्नांडिस को याद कर रोने लगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

    जॉर्ज फर्नांडिस को याद कर रोने लगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार


    पूर्व रक्षा मंत्री और विख्यात समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस ने मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद आखिरी सांस ली। उनके निधन से बेहत आहत बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार उन्हें याद करते हुए रोने लगे।

    उन्होंने मीडिया से भावुक होते हुए कहा, नई पार्टी बनी, उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में जो कुछ भी सीखने का अवसर मिला। आज जो कुछ भी लोगों की सेवा के लिए करने की कोशिश करते हैं। इसमें उनका मार्गदर्शन हम सब लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यू तो हर किसी को जाना निश्चित है और उनका स्वास्थ्य जैसा था एक तरह से उनके लिए मुक्ति है लेकिन हम लोगों के लिए दुखद स्थिति है। उन्होंने लोगों के लिए जो लड़ाई लड़ी वह हम लोग कभी नहीं भूलेंगे।

    गौरतलब है कि जब जनता दल से अलग होकर समता पार्टी का गठन हुआ था तब जॉर्ज फर्नांडिस समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। इस पार्टी में नीतीश कुमार भी उनके साथ थे। इसलिए उनका उनसे गहरा लगाव रहा है। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे, जिस कारण वह पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। हाल में उन्हें स्वाइन फ्लू भी हो गया था। जया जेटली ने बताया उनका निधन उनके आवास पर हुआ।

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी फर्नांडिस के निधन पर शोक जाहिर कर उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।' उन्होंने कहा, 'दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture