एनआईए ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, जेईएम के दो आतंकवादी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के आरामबाद से बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन (जेईएम) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवादियों का नाम कादर काजी और सज्जाद अली बताया जा रहा है। दोनों भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।
दोनों आतंकियों ने एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत को अपना ठिकाना बना रखा था। यहीं से दोनों को गिरफ्तार किया गया। एनआईए सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सज्जाद अली के पास से बैटरी, वायर, इलेक्ट्रिक सक्रिट, इलेक्ट्रॉनिक क्लॉक और घड़ियां बरामद की कई है, जिनका इस्तेमाल आईईडी बनाने के लिए किया जाना था।
एनआईए के अनुसार, 32 साल का कादर काजी पश्चिम बंगाल के वीरभूमि का रहने वाला है। वह काफी वक्त से अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। एनआईए ने बर्दवान ब्लास्ट में कादर काजी की सीधी संलिप्तता पाई थी। काजी के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।


No comments:
Post a Comment