महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के उपलक्ष्य में लोकप्रिय JDU नेता माननीय सुमित कुमार सिंह जी शामिल हुए।
बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन के प्रांगण में महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के उपलक्ष्य में Janta Dal United द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अंगक्षेत्र के लोकप्रिय JDU नेता माननीय सुमित कुमार सिंह जी शामिल हुए। इस अवसर पर तक़रीबन 150 छात्र-छात्राओं ने जदयू के छात्र संगठन छात्र समागम की सदस्यता ग्रहण की। वहां आसन्न छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर भी पार्टी के सहयोगियों और युवा-छात्र नेताओं से युवा नायक का विचार विनिमय हुआ।मौके पर उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी के दिशा-निर्देश के तहत जदयू के माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बड़े भाई प्रशांत किशोर जी ने पूरे बिहार में जदयू के छात्र संगठन को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है। छात्र संघ चुनावों में आशातीत सफलता मिली है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में भी जदयू के छात्र संगठन का दबदबा रहेगा।प्रशांत किशोर जी एक लाख युवाओं को सक्रिय राजनीति में लाकर, नीतीश जी भावना के अनुरूप राजनीति की दशा-दिशा बदलना चाहते हैं। नीतीश जी को इसकी प्रेरणा महानतम राजनेता कर्पूरी जी से मिली थी, उसे ही साकार करना है। साथ ही उन्होंने बांका में पीबीएस महाविधालय छात्र संघ चुनाव में जदयू की छात्र समागम की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी साथियों को प्रेरित किए। अध्यक्ष पद पर काजल कुमारी जी, सचिव पद पर नेहा कुमारी जी, कोषाध्यक्ष पद पर पूजा कुमारी जी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर अश्विनी झा जी और दूसरे विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर केशव राज जी उम्मीदवार हैं। उन सबों का उत्साहवर्धन करते हुए युवा नायक ने कहा कि सब मिलकर इन्हें जिताना है, कर्पूरी जी के सपनों के अनुरूप नई राजनीति की शुरुआत करना है।इस अवसर पर अमरपुर के माननीय विधायक जनार्दन मांझी जी, जदयू जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल जी, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय भारती जी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उचेश्वर प्रसाद सिंह, राज्य परिषद के सदस्य राजीव कुशवाहा जी, जयंत कुशवाहा जी,जिला महा सचिव मनीष जी सहित बड़ी संख्या में युवा, छात्र नेता-कार्यकर्ता सहित पार्टी के सक्रिय साथी मौजूद थे ।


No comments:
Post a Comment