• Breaking News

    24 January, 2019

    डीआईजी मनु महाराज पहुँचे जमुई,नक्सलियों के विरुद्ध चलाया अभियान,पेड़ के नीचे बैठ खाये खाना

    डीआईजी मनु महाराज पहुँचे जमुई,नक्सलियों के विरुद्ध चलाया अभियान,पेड़ के नीचे बैठ खाये खाना



    जमुई-सिंघम के रूप में जाने वाले मुंगेर रेंज डीआईजी मनु महाराज एसपी जगुनाथ रेड्डी के साथ कंधे पर एके47 लेकर जंगलो में घंटो तक घूमते रहे।डीआईजी मनु महाराज बुधवार को जमुई पहुचे।इस दौरान जमुई एसपी जगुनाथ रेड्डी सहित जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं अर्द्धसैनिक बलों के साथ बरहट एवं लश्मीपुर के जंगलो में ऑपरेशन चलाया।ऑपरेशन के दौरान डीआईजी मनु महाराज जमुई एसपी के साथ भीमबांध में गर्म कुंड एवं जंगलो की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया।वही उन्होंने अधिकारियों के साथ पेड़ के नीचे बैठ भोजन किया एवं जंगलो का पानी पिया।इस दौरान जिले के तमाम बड़े अधिकारी सहित अर्धसैनिक बल एवं जिला बल साथ थे।

    इस सम्बंध में मुंगेर डीआईजी मनु महाराज ने कहा की भीमबांध के जंगलो का इलाका काफी संवेदनशील है।सीआरपीएफ एवं एसएसबी की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों के हौसले पस्त हैं।डीआईजी ने जवानों की परेशानियों को सुना।क्या-क्या दिक्कत ऑपरेशन के दौरान आती है यह भी जानने का प्रयास किया। उन्होंने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि भटके लोग मुख्य धारा में शामिल हो जायें। मुख्यधारा में शामिल नहीं होकर समाज और देश को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से पुलिस को निपटना आता है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture