जमुई के काकन में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में जमुई के पूर्व विधायक माननीय अजयप्रताप सिंह जी और अंगक्षेत्र के लोकप्रिय JDU नेता माननीय सुमित कुमार सिंह जी शामिल हुए।
जमुई के काकन में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में जमुई के पूर्व विधायक माननीय अजयप्रताप सिंह जी और अंगक्षेत्र के लोकप्रिय JDU नेता माननीय सुमित कुमार सिंह जी शामिल हुए। अपने संबोधन में युवा नायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही तो राजनीति विशेषकर एनडीए के मूल आधार हैं। इनके ही सहारे विकास, सच और सेवा की सियासत हमलोग कर पाते हैं। जन-जन से जुड़ कर जमीनी सच्चाइयों से रूबरू तो कार्यकर्ता ही होते हैं। मज़बूत कार्यकर्ता से ही मज़बूत पार्टी बनती है। रीढ़ की हड्डी वहीं हैं।कार्यक्रम का उदघाटन जमुई के पूर्व विधायक माननीय अजय प्रताप सिंह जी ने किया। कार्यक्रम में मंच संचालन सौदागर महतों जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सदानंद मंडल जी ने किया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष विभा देवी जी, पूर्व मुखिया दशरथ महतों जी, मुखिया प्रतिनिधि जोधि महतों जी, ब्रह्मदेव पासवान जी, रामप्रवेश पासवान जी, दुलाल चंद निराला जी, जमुई प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि अरबिंद चौधरी जी सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता साथी मौजूद थे ।


No comments:
Post a Comment