• Breaking News

    30 January, 2019

    अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भारत लाए गए राजीव सक्सेना और दीपक तलवार, सुबह 4 बजे से ईडी कर रही पूछताछ

    अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भारत लाए गए राजीव सक्सेना और दीपक तलवार, सुबह 4 बजे से ईडी कर रही पूछताछ


    अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर मामले में क्रिश्चन मिशेल को भारत लाने के बाद अब इसके दो और दलालों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है. भारतीय एजेंसियों ने दुबई के अकाउंटेंट राजीव सक्सेना और दीपक तलवार को भारत प्रत्यर्पित करवाने में सफलता हासिल कर ली है. अधिकारियों ने बीते बुधवार को जानकारी दी कि सक्सेना और तलवार को देर शाम दिल्ली लाया गया है. उन दोनों को दुबई के अधिकारियों ने बुधवार सुबह पकड़ा था. खबर के अनुसार सक्सेना और तलवार को फिलहाल ईडी की कस्टडी में रखा गया है.

    तलवार की वापसी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने विमानन क्षेत्र में यूपीए के तहत विवादास्पद सौदों में अहम रोल निभाया है. उदाहरण के तौर पर विदेशी एयरलाइंस के लिए मंजूरी और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एरोसिटी परियोजना का विकास. एयरपोर्ट पर ड्यूटी-फ्री दुकानों को मिले पुरस्कारों को भी सौदों के हिस्से के रूप में देखा गया था.

    वहीं दिल्ली के सबसे प्रमुख लॉबीस्ट में से एक, तलवार 1990 के दशक से बिजनेस के साथ जुड़े हैं. जब नरसिम्हा राव सरकार ने उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी तब वह विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी के लिए आगे आए थे.

    तलवार और सक्सेना को एआरसी से संबंधित दुबई के विशेष विमान से भारत भेजा गया है जो RAW की विमानन शाखा है. राजीव सक्सेना से धन शोधन के आरोपों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई दोनों लगातार पूछताछ कर रही है. दोनों को आज सुबह चार बजे ईडी के ऑफिस में लाया गया है.

    उन्हें आज दोपहर 2 बजे कोर्ट में भी पेश किया जाएगा. इससे पहले, पिछले साल दिसंबर महीने में यूएई सरकार ने 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के मामले में सह आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चन मिशेल को भारत प्रत्यर्पित किया था. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture