यात्री किराए, माल भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं, रेलवे को 1.58 लाख करोड़ रुपए का आवंटन
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। बजट में रेल के यात्री किराए एवं माल भाड़ा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। बजट में रेलवे के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया जो कि रेलवे के लिए अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक पूंजीगत खर्च योजना है। इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर किराए के बढ़ने की अपेक्षा नहीं की जा रही थी।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले साल अपने बजट में रेलवे के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए थे। रेल मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे गोयल ने कहा कि भारतीय रेल के लिए वर्ष 2018-19 अब तक सबसे सुरक्षित साल रहा है और बड़ी लाइनों वाले नेटवर्क पर सभी मानवरहित लेवल क्रॉसिंग को समाप्त कर दिया गया है।
उन्होंने अपने पहले बजट भाषण में कहा, "आगामी वित्त वर्ष के लिए रेलवे के लिए 1.58 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय कार्यक्रम है, जो अब तक की सर्वाधिक राशि है। स्वेदश में विकसित सेमी हाई-स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का परिचालन शुरू होने से भारतीय यात्रियों को तेज रफ्तार, बेहतरीन सेवा एवं सुरक्षा के साथ विश्वस्तरीय अनुभव होगा।


No comments:
Post a Comment