• Breaking News

    02 February, 2019

    लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी विधायक ने दियाइस्तीफा

    लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी विधायक ने दियाइस्तीफा


    लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गुजरात में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के विधायक आशा पटेल ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। आशा पटेल ऊंझा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस्तीफे के बाद राज्य में अब कांग्रेस के 76 विधायक बचे हैं। इस्तीफा देने के बाद आशा पटेल ने राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाए।

    विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के बाद आशा पटेल ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नेतृत्व करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। गुजरात कांग्रेस के संगठन और विधायकों के बीच में जो तालमेल होना चाहिए वह सही नहीं होने के कारण मैंने इस्तीफा दिया है।'' पटेल समुदाय के बीच आशा पटेल का कद काफी बड़ा माना जाता है।

    इससे पहले गुजरात में कांग्रेस के विधायक कुंवर जी बावड़िया भी पार्टी छोड़ चुके हैं। बावड़िया का कद पाटीदार नेताओं के बीच काफी बड़ा है और पाटीदार वोटरों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। बावड़िया की गिनती गुजरात में बड़े नेताओं के तौर पर होती है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture