• Breaking News

    02 February, 2019

    पटना में रालोसपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठी, घायल उपेंद्र कुशवाहा अस्पताल में भर्ती

    पटना में रालोसपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठी, घायल उपेंद्र कुशवाहा अस्पताल में भर्ती


    बिहार की राजधानी में एक रैली के दौरान लाठी चार्ज किया गया। पटना के डाकबंगला चौराहे पर रालोसपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इन कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। लाठीचार्ज में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित कई लोग घायल हो गए। शनिवार को शिक्षा में सुधार को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया था और इस मार्च का नेतृत्व उपेंद्र कुशवाहा ही कर रहे थे।

    इस लाठीचार्ज को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाए हैं। पटना में आक्रोश रैली पर लाठीचार्ज के बाद उन्होंने कहा, 'हमारे लोगों पर नीतीश कुमार ने लाठी चलवाई है, मुझे चोट आई है। हमारे अनेक साथियों को लाठी लगी है।'


    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाठीचार्ज में घायल होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के कार्रवाई करने के बाद उनकी तबियत भी खराब बताई जा रही है। बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए उपेंद्र कुशवाहा कह चुके हैं कि नीतीश कुमार शिक्षा विरोधी हैं।

    कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लगातार चौपट किया गया है। इसके खिलाफ रालोसपा एक मुहिम चला रही है और राज्यपाल लको इस बारे में ज्ञापन सौंपा जाएगा। शिक्षा में सुधार के लिए बिना देर किए जरूरी बदलाव करने की जरूरत है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture