• Breaking News

    02 February, 2019

    बिहार में 24 घंटे में तीन वारदात, कहीं सरेआम फायरिंग तो कहीं हुई लूटपाट

    बिहार में 24 घंटे में तीन वारदात, कहीं सरेआम फायरिंग तो कहीं हुई लूटपाट


    बिहार के मुजफ्फरपुर में बैरिया बस स्टैंड पर बीते शुक्रवार को एक बस कंपनी के इंचार्ज कुंदन सिंह को पुरानी अदावत में अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। तीन अपराधियों ने मिलकर कुंदन सिंह पर 5 गोलियां चलाई। घायल अवस्था में उसे बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    वहीं इस वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों की बैरिया गोलंबर स्थित एक बस गैरेज के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से 50 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। इसमें सीतामढ़ी के परसौनी का मुख्य अपराधी रोहित कुमार मारा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे करीब आधा दर्जन गोलियां लगी थीं। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और दो बुलेट बरामद किए हैं। वहीं उसके दो अन्य साथी बाइक से भागने में सफल रहे। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल और एके 47 का एक दर्जन खोखा और कारतूस बरामद किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड पर वर्चस्व की लड़ाई में जमकर गोलीबारी हुई जिसमें अपराधियों ने कुंदन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय वह अपने काउंटर पर ही बैठा था। जानकारी के मुताबिक 3 हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और कुंदन सिंह को घेरे में लेकर फायरिंग शुरू कर दी। कुंदन सिंह कई ट्रेवल कंपनियों की बसों की टाइमिंग व परिचालन का इंचार्ज था। गोलीबारी की इस घटना में किशनगंज का पवन कुमार भी घायल हो गया।


    गोली मारने के बाद अपराधी वहां से भागने लगे। कुंदन को खून से लथपथ देख उसके कुछ साथियों ने भाग रहे अपराधियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। तब तक गोलीबारी की सूचना एसटीएफ के जवानों तक पहुंच चुकी थी। इन लोगों ने जब अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की तो उल्टा अपराधियों ने उन पर भी फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से घबराकर एक अपराधी बस में छुप गया और वहां से एसटीएफ जवानों व यात्रियों पर फायरिंग करने लगा।

    मुठभेड़ के दौरान किशनगंज का छात्र पवन कुमार अपराधी की गोली से जख्मी हो गया जबकि तीन एसटीएफ के जवान नागेंद्र कुमार, राज कुमार सिंह व सुनील कुमार भगदड़ मचने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी छात्र और घायल जवानों का बैरिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को लकेर एफआईआर दर्ज कराई गई है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture