• Breaking News

    02 February, 2019

    यूपी के बांदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,चार लोगों की गई जान

    यूपी के बांदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,चार लोगों की गई जान


    बांदा जिले के बिसंड़ा कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि बिसंड़ा कस्बे के मानस चौक में देशराज पटेल के पक्के मकान में किराए पर कोर्रही गांव निवासी नफीस खां पटाखा फैक्ट्री संचालित कर रहा था।

    जिसमें गुरुवार देर शाम अचानक बारूद में आग लगने से विस्फोट हो गया, जिससे दो मंजिला पक्का मकान जमींदोज हो गया। विस्फोट में झुलस कर चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मलबे से तीन शव देर रात निकाल लिए गए थे, जबकि एक शव तड़के निकाला गया है।

    उन्होंने बताया कि मरने वालों में शाहरुख (19), सलमान (16), नफीस (35), रामभद्र (15) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मलबा हटाने का काम जारी है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture