• Breaking News

    01 فبراير، 2019

    रात में मां के साथ सोयी थी 7 साल की बच्ची, सुबह खेत में खून से लथपथ ​ मिली लाश

    रात में मां के साथ सोयी थी 7 साल की  बच्ची, सुबह खेत में खून से लथपथ ​ मिली लाश


    उत्तर प्रदेश के हरदोई में सात साल की एक मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    घटना हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र की है। गांव के बाहर एक सात साल की बच्ची की गला काटकर हत्या से सनसनी फैल गयी। जानकारी के मुताबिक, बच्ची रात में अपनी मां के साथ सो रही थी। सुबह करनपुर मतनी गांव के बाहर खेतों में उसकी खून से लथपथ शव मिला।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। बच्ची की गला रेतकर निर्मम तरीके हत्या की गई थी। बच्ची की पहचान कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture