• Breaking News

    01 فبراير، 2019

    निजी चैनल माल‍िक की रहस्यमय हालातों में मौत, कार में म‍िली डेड बॉडी

    निजी चैनल माल‍िक की रहस्यमय हालातों में मौत, कार में म‍िली डेड बॉडी


    आंध्र प्रदेश में एक तेलुगू चैनल के माल‍िक की रहस्यमय हालातों में मौत हो गई। कार से उनकी बॉडी म‍िली है। पुल‍िस अभी पता लगा रही है क‍ि मौत एक्सीडेंट में हुई है या फ‍िर क‍िसी साजि‍श के तहत हत्या की गई है।

    कोस्टल बैंक के एमडी और लोकल टीवी चैनल एक्सप्रेस टीवी के चेयरमैन च‍िगुरपत‍ि जयराम की रहस्यमय पर‍िस्थित‍ियों में मौत हो गई। उन्हें अपनी कार में मृत पाया गया और ड्राइवर भी मौके से गायब है। घटना का पता शुक्रवार सुबह चला। ये घटना आंध्र प्रदेश के नंदीगांव की है। पुल‍िस इस मामले की जांच में जुट गई है।

    नेशनल हाइवे के कई टोल टैक्सों के सीसीटीवी फुटेज च‍ेक क‍िए जा रहे हैं। जहां पर कार म‍िली, उसके आसपास कब, क्या और कैसे हुआ, इसका पता सीसीटीवी कैमरों से ही लगने की संभावना है।

    मौके में म‍िली कार में से बीयर, पानी की बोतल से साथ कुछ ट‍िश्यू भी म‍िले हैं। पुल‍िस व‍िभाग के फ‍िंगर प्र‍िंट्स एक्सपर्ट इन सब चीजों के एनॉल‍िसिस में लग गए हैं। इन सब चीजों से वह ये जानने की कोश‍िश कर रहे हैं क‍ि आख‍िर इस रहस्यमय हालात में उनकी मौत कैसे हुई।

    मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, जयराम 2017 में तब चर्चा मेंआए थे जब पुल‍िस ने उन्हें ग‍िरफ्तार क‍िया था। उन पर आरोप था क‍ि अपनी कंपनी के कर्मचार‍ियों को उन्होंने वेतन नहीं द‍िया था ज‍िसकी शिकायत पुल‍िस को की गई थी। पुल‍िस ने जांच में इस आरोप को सही पाया और उन्हें ग‍िरफ्तार क‍िया गया था।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture