चेन्नई एयरपोर्ट पर बैग में तेंदुए का शावक छुपाकर ले जा रहा था यात्री
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से तेंदुए का शावक मिला है। यह शावक एक महीने का है। एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने इसे सीज कर दिया है। शावक को चेन्नई के अरिंगार अन्ना प्राणी उद्यान में पुनर्वास किया जाएगा।
जिस यात्री के पास से शावक को बरामद किया गया, उसे तमिलनाडु वन विभाग को सौंप दिया गया है, अब वन विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
गुरुवार को तेंदुए से जुड़ा एक और मामला सामने आया था। पंजाब के जालंधर में एक रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुस आया था जिसकी वजह से लोगों को 11 घंटों तक डर के साए में जीना पड़ा। वन विभाग ने 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ पाया था।


No comments:
Post a Comment