• Breaking News

    03 February, 2019

    श्रीनगर में गरजे मोदी, कहा: आतंकवाद की कमर तोड़कर ही रहेंगे

    श्रीनगर में गरजे मोदी, कहा: आतंकवाद की कमर तोड़कर ही रहेंगे 



    प्रधानमंत्री मोदी ने आज श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं नींव रखी। इस दौरान उन्‍होंने देश भर के कॉलेज के छात्रों से भी बाातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और दुनिया में बेहतर शिक्षा के जो मानदंड बने हैं, हम उसे प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम ऐसी शिक्षा प्रणाली के लिए काम रहे हैं, जहां देश के युवा शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशों में न जाएं, बल्कि विदेश के युवा शिक्षा ग्रहण करने के लिए भारत आएं। आज डिजिटल इंडिया हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है।


    पीएम मोदी ने कहा कि यूएन समेत कई संस्थाओं के अनुसार विश्व में भारत उन देशों में पहले नंबर पर है, जो गरीबी से बाहर आने पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हमारे देशवासियों में इतना सामर्थ्य है कि अगर हमारे नेचुरल रिसॉर्स और ह्युमन रिसोर्स का अगर हम सही तरीके से प्लान करके आगे बढ़े तो गरीबी से मुक्ति पाना मुश्किल नहीं है। पीएम मोदी ने आज श्ररीनगर से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान यानि रूसा के दूसरे फेज़ से जुड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि इनोवेशन, इन्क्युबेशन और स्टार्ट अप्स के लिए एक नया टेंपरामेंट देश में विकसित किया जा रहा है। देशभर के स्कूलों में बन रही अटल टिंकरिंग लैब्स हों, अटल इन्क्युबेशन सेंटर्स हों, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान का हमारा संकल्प आज और सशक्त हो रहा है। हमारी सरकार में तय समय सीमा के अंदर लक्ष्य को पाने का प्रयास किया जाता है। जिन कश्मीरी पंडित बहन-भाइयों को यहां से अपना घर, अपनी ज़मीन, अपने पूर्वजों की यादों को छोड़कर जाना पड़ा है, उनको पूरे सम्मान से यहां बसाया जाए। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के जरिए राज्य प्रशासन ने वेस्सू और शेखपोरा में ट्रांजिट आवास बनाने शुरु कर दिए हैं।

    उन्‍होंने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों को रोज़गार के अवसर देने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। वर्ष 2015 में घोषित पीएम डवलपमेंट पैकेज के तहत, राज्य प्रशासन ने 3 हज़ार नियुक्तियों की स्वीकृति दे दी है।मैं आज आपको, जम्मू-कश्मीर के नौजवानों को और पूरे देश को ये विश्वास दिलाता हूं कि हर आतंकी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की कमर तोड़कर ही रहेंगे।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture