• Breaking News

    03 February, 2019

    गरीब सवर्णों को नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा, इन पदों पर निकाली पहली सरकारी भर्तियां

    गरीब सवर्णों को नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा, इन पदों पर निकाली पहली सरकारी भर्तियां


    लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण का तोहफा एक मास्टरस्ट्रोक की तरह देखा जा रहा है। साल के पहले महीने में ही गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण देने के फैसला कर मोदी सरकार ने बड़ी घोषणा की। आपको बता दें कि सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों (गरीब सवर्ण) को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान प्रभाव में आ गया है।

    इस बाबत सरकारी अधिसूचना जारी कर दी गई। संविधान (103 संशोधन) अधिनियम, 2019 को जनवरी के पहले सप्ताह 9 तारीख को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिल गई थी। अब इस प्रावधान को सरकार ने अमल में लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। खबर है कि गरीब सवर्णों के लिए पहली सरकारी भर्तियां निकालने जा रही हैं। अगर ऐसा है तो ये सामान्य श्रेणी के आर्थिक रुप से पिछड़े उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा।

    जानकारी के मुताबिक सरकार ने पहली भर्ती भी निकाल दी है, इसमें पहले से तय आरक्षित कोटे के साथ EWS कोटे को भी जगह दी गई है। बताया जा रहा है कि पहली भर्ती कर्मचारी चयन आयोग यानि एसएससी (SSC) की तरफ से निकाली गई है। इसमें जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture