• Breaking News

    02 February, 2019

    शादी में पहुंचे मेहमानों ने नए जोड़े को दिया ऐसा गिफ्ट, रिर्टन में मिला पौधा

    शादी में पहुंचे मेहमानों ने नए जोड़े को दिया ऐसा गिफ्ट, रिर्टन में मिला पौधा


    असम के बक्सा जिले में स्थित कटालीगांव में बीते शुक्रवार को लोगों को एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां लोग दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट करने के लिए पुरानी चीजें लेकर पहुंचे थे। सिर्फ इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में पौधे दिए। खबर के अनुसार भूपेन राभा और बबीता बोरो ने अपनी शादी के कार्ड पर एक 'सर्विस टू मैनकाइंड' का संदेश लिखा था। इसमें दूल्हे ने रिसेप्शन पर आने वाले मेहमानों से जरूरतमंद के लिए पुराने कपड़े और किताबें लाने का अनुरोध किया था।

    वहीं दूल्हे की इस गुजारिश के बाद सभी लोग इस नेक काम में अपना योगदान देना चाहते थे और इसी के लिए मेहमान पुराने कपड़े और किताबें लेकर शादी समारोह में पहुंचे थे। मुशालपुर के एक सरकारी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत राभा ने कहा, जब हम शादी की बात करते हैं, तो यह आमतौर पर लोगों के गिफ्ट और खाने के बारे में होता है। मैंने इसे एक अवसर का रूप देने के बारे में सोचा था।

    मुझे पता था कि इस शादी में करीब तीन हजार लोग शामिल होंगे, इसलिए मैंने निमंत्रण कार्ड में एक संदेश लिखा था। हमारे गांव के लोग इस काम को एक अच्छे उदाहरण के रूप में ले सकते हैं और फिर से इसे दोहरा सकते हैं। इस माध्यम से मैं जागरूकता संदेश का प्रसार करना चाहता था।

    बता दें कि मुशालपुर में नंबर 2 कटालीगांव को बक्सा जिले के सबसे स्वच्छ गांव की मान्यता दी गई थी। गांव की हर सड़क पर दोनों तरफ बैनर लगे हैं, जिनमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व और समाज के नियमों का पालन करने के बारे में कहा गया है। राभा ने स्वच्छता के बारे में बताया- हमारे पास तीन सोसायटी हैं और गांव को साफ रखने के लिए उनके बीच काम विभाजित किया गया है।

    सोसायटी के लोग हर तरह के काम करते हैं जैसे सड़कों पर गोबर साफ करने से लेकर नियमों को न मानने वाले किसी भी व्यक्ति पर नजर रखने तक का। हम आदिवासी हैं, फिर भी हमने शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। शराब का सेवन करने वाले किसी भी व्यक्ति को 10,000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ता है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture