• Breaking News

    02 February, 2019

    मुरादाबाद की पीतल फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, लगी भीषण आग

    मुरादाबाद की पीतल फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, लगी भीषण आग


    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में शनिवार को एक पीतल फैक्ट्री में अचानक विस्फोट के बाद आग लग गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तंग रास्ता होने पर आग लगने वाली जगह से डेढ़ सौ मीटर पहले ही रुक गई।

    शहर के अशोक नगर में सतीश दूबे एक पीतल फर्म चलाते हैं। शनिवार की सुबह फर्म में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री मालिक ने इसे केवल पैकिंग यूनिट बताया, जबकि मौके पर दो गैस सिलेंडर भी मिले हैं।
    मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अशोक नगर में एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन तंग रास्ता होने के कारण आग लगने की जगह से डेढ़ सौ मीटर पहले ही रुक गई। बावजूद उसके किसी तरह काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    शहर के रिहाइशी इलाके में चल रही फैक्ट्री में अचानक हुए धमाके के बाद लगी आग से आसपास रह रहे लोग सहम गए। फायर ब्रिगेड टीम को मौके से दो जले हुए गैस सिलेंडर मिले हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture