• Breaking News

    02 فبراير، 2019

    ईडी की मांग पर कोर्ट ने गौतम खेतान को छह दिन की हिरासत में भेजा

    ईडी की मांग पर कोर्ट ने गौतम खेतान को छह दिन की हिरासत में भेजा


    दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गौतम खेतान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छह दिन की हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को ईडी ने गौतम खेतान की छह दिन की हिरासत की मांग की थी। जिसके बाद अदालत ने यह निर्देश दिया। खेतान को काले धन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने एक ताजा मामले में गिरफ्तार किया था।

    दरअसल जनवरी महीने में आयकर विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में गौतम खेतान से संबंधित कार्यालयों और संपत्तियों पर छापा मारा था। जिसके बाद ईडी ने काले धन अधिनियम के तहत एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।


    पिछले दिनों गौतम की गिरफ्तारी के बादी ईडी ने बताया था कि आयकर कानून के तहत ब्लैक मनी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करने के बाद गौतम खेतान को काले धन के मामले में गिरफ्तार किया गया। ईडी के मुताबिक चीली, हांगकांग, जाम्बिया, मॉरीशस, मलेशिया में उनके लाखों डॉलर के लेन-देन पाए गए हैं। ईडी इस बात का पता लगा रही है कि उसे यह पैसा कैसे और क्यों मिला।

    खेतान के खिलाफ हाई प्रोफाइल वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में सीबीआई और ईडी द्वारा चार्जशीट तैयार की गई है। खेतान को अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में उनकी भागीदारी के लिए सितंबर 2014 में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जनवरी 2015 में जमानत मिल गई थी। सीबीआई द्वारा 9 दिसंबर 2016 को संजीव त्यागी के साथ खेतान को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture