• Breaking News

    02 فبراير، 2019

    मौनी अमावस्या पर कुंभ में श्रद्धालुओं पर होगी अमृत वर्षा

    मौनी अमावस्या पर कुंभ में श्रद्धालुओं पर होगी अमृत वर्षा


    माघ मास के सर्व प्रमुख स्नान माघी अमावस्या यानी मौनी अमावस्या पर इस बार चार फरवरी को पड़ रहा है। माघ की अमावस्या तिथि तीन फरवरी की रात 11.12 बजे लग रही है, जो कि चार फरवरी को देर रात 1.13 बजे तक रहेगी। इस बार मौनी अमावस्या को सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग होगा, जो कि लगभग पांच दशक बाद बन रहा है।

    संयम, समर्पण और त्याग के प्रतीक कुंभ का प्रमुख स्नान पर्व भी है।सोमवार का दिन, त्रिग्रहीय योग और नक्षत्रों की अद्भुत जुगलबंदी से कुंभ में इस दिन श्रद्धालुओं पर अमृत वर्षा होगी। तिथि विशेष पर मौन रखकर प्रयागराज त्रिवेणी संगम में डुबकी अथवा काशी में दशाश्वमेधघाट पर गंगा स्नान का विशेष माहात्म्य है।

    प्रयागराज के कुंभ में ब्रह्म मुहूर्त में मौन रखकर संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालु सात पीढिय़ों को तारेंगे।ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने प्रयागराज में बताया कि अमावस्या तिथि रविवार रात 11.12 बजे लगकर सोमवार रात 01.13 बजे तक रहेगी। सोमवार का दिन, श्रवण नक्षत्र, सिद्धि योग के अलावा मकर राशि में सूर्य, चंद्र व बुध का संचरण होने से त्रिग्रहीय योग का संयोग बन रहा है जबकि वृश्चिक राशि में वृहस्पति का संचरण होने से कुंभ योग बन रहा है।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture