• Breaking News

    02 فبراير، 2019

    यूपी: प्रियंका गांधी के लिए बना नया मीडिया हॉल , जल्द करेंगी उद्घाटन

    यूपी: प्रियंका गांधी के लिए बना नया मीडिया हॉल , जल्द करेंगी उद्घाटन


    प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस पार्टी का महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया है, लेकिन अभी वो अपने बेटी का इलाज करवाने के लिए विदेश में हैं। अभी उनके अमेरिका से लौटकर कामकाज संभालने और लखनऊ दौरे की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन प्रियंका के हाथों एक उदघाटन का कार्यक्रम तय हो गया है। हालांकि, इसकी तारीख भी प्रियंका गांधी के देश लौटने के बाद ही तय होगी।

    दरअसल, प्रियंका को नई जिम्मेदारी मिलने से पहले ही लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की मरम्मत और रंग रोगन का काम जोरों पर हो रहा था। साथ ही मीडिया के लिए या फिर छोटे मोटे सम्मेलन के लिए एक नए विशिष्ट हॉल का निर्माण भी किया गया है। हॉल का काम काफी हद तक पूरा हो गया है लेकिन अभी अंदर की फिनिशिंग बाकी है, उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

    इस वातानुकूलित नए हॉल में लगभग 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हॉल में एक नया स्टेज भी बनाया गया है। साथ ही मीडिया के लिए अलग से एक प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस हॉल में चार एग्जिट गेट भी बनाए गए हैं। यूपी चुनाव में मीडिया और कार्यकर्ताओं की भूमिका का कांग्रेस और प्रियंका को पूरा एहसास है। साथ ही लोकसभा से लेकर यूपी विधानसभा तक प्रियंका काफी वक्त लखनऊ में ही देने वाली हैं।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture