• Breaking News

    02 February, 2019

    राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर, लिखा- उम्मीद पर चला हथौड़ा युवा तल रहा पकौड़ा

    राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर, लिखा- उम्मीद पर चला हथौड़ा युवा तल रहा पकौड़ा


    बिहार की राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रविवार 3 फरवरी को होने वाली जन आकांक्षा रैली से पहले सड़कें तरह-तरह के पोस्टरों से भरी पड़ी है। इस रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।

    पोस्टरों में राहुल गांधी को महादेव और दुर्गा माता के रूप में दिखाया गया है और पीएम नरेंद्र मोदी को महिषासुर के तौर पर दिखाया गया है। इससे पहले भी पटना की सड़कों पर राहुल गांधी को भगवान बताने वाले कई पोस्टर दिखे हैं। एक पोस्टर में उन्हें ईमानदारी का मसीहा बताया गया है। इसी तरह एक और पोस्टर के जरिये नरेंद्र मोदी सरकार के पकौड़ा से जुड़े पूर्व में दिए बयानों पर हमला बोला गया है। एक पोस्टर में लिखा है- उम्मीद पर चला हथौड़ा युवा तल रहा पकौड़ा।

    बीते दिनों एक पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाने के बाद अब एक और पोस्टर वायरल हो गया है, जिसमें राहुल गांधी को राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बताया गया है। इस पोस्टर में मोदी के दोनों तरफ 9 सिर लगे हैं और उनमें जीएसटी, नोटबंदी, बेरोजगारी पकौड़ा रोजगार, किसान असुरक्षा, महिला असुरक्षा, महंगाई बैंक लूट, संवैधानिक संरचना विनाशक नीति, जातीय एवं धार्मिक उन्माद और जुमलेबाजी जैसे शब्द लिखे हैं।

    उल्लेखनीय है कि 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही बिहार के महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। इनमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) चीफ जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा भी हैं। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि इस रैली में 5 राज्यों के लोग शामिल होंगे।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture