• Breaking News

    02 February, 2019

    प्रियंका पर टिप्पणी करने वालों की खैर नहीं, सोमवार को एक साथ पूरे देश में दर्ज होगी एफआईआर

    प्रियंका पर टिप्पणी करने वालों की खैर नहीं, सोमवार को एक साथ पूरे देश में दर्ज होगी एफआईआर


    प्रियंका गांधी पर रोज-रोज हो रहे राजनीतिक हमले अब व्यक्तिगत होने लगे हैं, जिसके खिलाफ अब राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने बड़ी मुहिम चलाने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा है कि देश की राजनीति में महिलाओं की संख्या कम है। साथ ही जो महिलाएं राजनीति में आई भी हैं, उनके खिलाफ दूसरी राजनीतिक पार्टियां आए दिन विवादित बयान देती हैं। सुष्मिता की माने तो राजनीतिक पार्टियों को लगता है कि व्यक्तिगत हमला करने से महिलाओं का राजनीति में आना कम हो जाएगा।

    सुष्मिता देव ने आगे कहा कि महिलाओं पर राजनीतिक ही नहीं बेहद व्यक्तिगत टिप्पणियां भी की जा रही हैं। जिसका शिकार खुद प्रियंका गांधी भी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे डर्टी कैम्पेन को महिला कांग्रेस बहुत ही गंभीरता से ले रही है। ऐसे में महिला कांग्रेस सोमवार को दिल्ली के उन तमाम नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी, जिन्होंने प्रियंका के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की है।

    सुष्मिता देव ने बताया कि वह खुद दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराएगी और अन्य राज्यों की महिला कांग्रेस अध्यक्ष अपने-अपने प्रदेश में एफआईआर दर्ज कराएंगी। सुष्मिता देव ने ये भी कहा कि ये लड़ाई सिर्फ प्रियंका गांधी के लिए नहीं बल्कि सभी महिलाओं के लिए है, जो राजनीति में अपना भविष्य देखती है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture