• Breaking News

    22 May, 2018

    त्रिपुरा में बाढ़ ने ढाया कहर, 600 से ज्यादा परिवार बेघर

    त्रिपुरा में बाढ़ ने ढाया कहर, 600 से ज्यादा परिवार बेघर 


    त्रिपुरिा में तेज बारिश और भूस्खलन के बाद अब बाढ़ ने लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया है । पिछले 48 घंटों के दौरान हुई तेज बारिश की वजह से त्रिपुरा के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। चंद्रपुर में बाढ़ के कहर से करीब 600 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए। अब ये सैकड़ों परिवार राहत शिविरों में आश्रय लेने के लिए मजबूर हैं। भारी बारिश के कारण चंद्रपुर में हाओरा नदी खतरे के निशान से 0.3 मीटर ऊपर बह रही है।
    रविवार रात सदर और जिरानिया और अगरतला के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के चलते हाओरा नदी का पानी 10.3 मीटर पर बह रहा है जो कि खतरे के स्तर से 0.3 मीटर ऊपर है। बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया गया है। पीड़ितों के लिए 16 राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें करीब 670 परिवार रह रहे हैं।
    फिलहाल नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स, सिविल डिफेंस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं प्रशासन ने बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए पर्याप्त खाद्य आपूर्ति और पेयजल की व्यवस्था की है। राज्य में शनिवार से लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं राज्य की प्रमुख नदियों में वॉटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। गोमती, देव, मनु और हाओरा नदी में हर घंटे जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से पूरा राज्य बाढ़ का सामना कर रहा है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture