• Breaking News

    22 May, 2018

    रेप की बढ़ती घटनाओं पर बोले ️सपा नेता, शरीर की बनावट के हिसाब से कपड़े पहने महिलाएं

    रेप की बढ़ती घटनाओं पर बोले ️सपा नेता, शरीर की बनावट के हिसाब से कपड़े पहने महिलाएं

    रेप की बढ़ती घटनाओं पर बोले ️सपा नेता, शरीर की बनावट के हिसाब से कपड़े पहने महिलाएं



    समाजवादी पार्टी के महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने महिलाओं से हो बढ़ रही यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर बेहद चौकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि अश्लील कपड़ों के कारण ही महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। विद्यार्थी ने सोमवार को कहा कि भगवान ने पुरुष और महिला के शरीर की बनावट ऐसी की है उसी हिसाब से उनको कपड़े पहनना चाहिए। ऐसे कपड़े पहने जिमसें अश्लीलता ना दिखे।

    इसके अलावा उन्होंने व्यभिचार की बढ़ती घटनाओं के लिए मोबाइल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश में यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं का एक बड़ा कारण मोबाइल फोन और इंटरनेट है। नाबालिग के हाथों में मोबाइल एक बड़ा कारण है बढ़ती हुई व्यभिचार की घटनाओं का। उन्होंने कहा कि नाबालिग के हाथों में मोबाइल तो ठीक बात है लेकिन इंटरनेट पहुंचने के कारण और उसके बाद जो तरह-तरह के अंग प्रदर्शन हो रहे हैं, ये भी व्यभिचार का कारण है।

    विद्यार्थी ने कहा कि रेप की घटनाओं को रोकने के लिए सबसे पहले अश्लीलता को रोकना होगा। हमें युवाओं के बीच भाई-बहन के रिश्ते को बढ़ावा देना होगा। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी सपा नेता ने महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी की हो। इससे पहले पिछली साल न्यू ईयर पार्टी में बेंगलुरु में महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटनाओं पर सपा नेता अबू आजमी ने महिलाओं के पहनावे को ही दोषी ठहराया था। उन्होंने कहा था कि अगर कहीं पेट्रोल होगा तो आग लगेगी ही। शक्कर गिरी होगी तो चींटी वहां जरूर आएगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture