• Breaking News

    22 May, 2018

    गुरुग्राम में दो नाबालिगाें से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार!


    नाबालिगों के साथ रेप के लिए केंद्र सरकार द्वारा फांसी की सजा का प्रावधान किए जाने का कोई असर होता दिख नहीं रहा है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नाबालिगों के साथ रेप की दो-दो घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों ही मामलों में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    पुलिस ने बताया कि एक मामला सेक्टर 37 का है, जहां 17 वर्षीय पीड़िता के पिता की शिकायत पर अपहरण के बाद दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। वहीं दूसरा मामला सदर पुलिस थाना इलाके का है, जहां 15 वर्षीय एक लड़की ने शादीशुदा शख्स पर शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक शोषण करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस प्रवक्ता की मानें तो दोनों ही मामलो में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों ही मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि सेक्टर 37 में घटी घटना के संबंध में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि मन्नू नाम के बदमाश ने 15 वर्षीय पीड़िता को अगवा कर लिया। आरोपी किडनैप कर पीड़िता को अपने ले गया और रेप करने की कोशिश करने लगा। लेकिन लड़की ने शोर मचा दिया, जिसे सुन आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    वही सदर थाना इलाके में घटे दूसरे मामले में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अमन शादीशूदा है और और शादी का झांसा देकर वह 2016 से ही 15 वर्षीय लड़की से लगातार रेप की वारदात को अंजाम देता आ रहा था। पीड़िता को जब युवक के शादीशुदा होने के बारे में पता चला तो पीड़िता ने सदर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture