• Breaking News

    22 May, 2018

    दिल्ली पुलिस  का शर्मनाक चेहरा, आरोपी की नग्न परेड कराई !

    दिल्ली पुलिस अपनी एक शर्मनाक हरकत को लेकर सवालों में तब घिर गई जब उसने एक आरोपी को कपड़े पहनने तक का भी वक्त नहीं दिया और जानबूझकर उसकी निर्वस्त्र परेड कराई। हालांकि पुलिस का दावा है एक शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए उसका ये प्रोफेशनल तरीका था।

    17 मई को जब पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में पुलिस वीरेंद्र नाम के एक शातिर अपराधी को पकड़ने गयी तो वो बाथरूम से निकलकर दीवार के सहारे कूदने की कोशिश करने लगा, आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ तो लिया लेकिन उसके बाद जो हुआ वो बेहद शर्मनाक है। पुलिस आरोपी को पकड़कर नग्न अवस्था में ही घर से करीब 500 मीटर दूर थाने तक परेड कराते हुए ले गयी।

    आरोपी की पत्नी अंजना कहना है कि मेरा पति भले ही अपराधी हो लेकिन उसे इस तरह नग्न कर परेड करवाना क्या सही है, मैं चाहती हूं कि सभी पुलिसकर्मियों पर कड़ी करवाई हो। वीरेंद्र के घरवालों के मुताबिक उन्होंने बार-बार कहा कि वीरेंद्र को कपड़े तो पहन लेने दो, लेकिन पुलिसवालों ने एक नहीं सुनी। यही नहीं, घर के पास जो थाने के नज़दीक का रास्ता था उससे न ले जाकर बीच बाजार से उसे थाने ले जाया गया।

    उस वक्त सड़क पर सैकड़ों लोग थे। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आरोपी की पत्नी उसके पीछे कपड़े लेकर दौड़ रही है। उसकी नाबालिग बहन भी साथ है, महिला कांस्टेबल भी है और रास्ते में कई बच्चे और महिलाएं भी हैं, लेकिन ये जुलूस चलता रहा। आरोपी के खिलाफ ट्रेसपासिंग के एक मामले में कोर्ट से गैर जमानती वारंट निकला हुआ था। अब वीरेंद्र का परिवार पुलिस पर कानूनी कर्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture