नेपाल में भारतीय कैंप ऑफिस बंद, पीएम मोदी ने दी नेपाली पीएम को जानकारी
पीएम मोदी के चीन दौरे के बाद चायना से भारत के व्यापारिक रिश्ते बेहतर हुए हैं. इसके बाद चायना ने अपने रवैए में काफी बदलाव किया. अब नेपाल की मांग को भी भारत ने स्वीकार कर लिया है. दरअसल भारत ने नेपाल के बिराटनगर में कैंप ऑफिस खोला था. जिसकी उपयोगिता खत्म हो गई थी. नेपाल के कहने पर भी भारत सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नही हुई.
हाल ही में पीएम मोदी नेपाल पहुंचे और वहां के पीएम केपी ओली ने मोदी से यह आॅफिस बंद करवाने के लिए कहा. जिसे तत्काल प्रभाव में लाते हुए पीएम मोदी ने आॅफिस बंद करवा दिया है. उन्होंने यह जानकारी नेपाल पीएम तक भी पहुंचा दी है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले इस कैंप ऑफिस के बाहर प्रेशर कुकर ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट बहुत खतरनाक नहीं था लेकिन उसके बाद से ही कैंप ऑफिस को बंद करने पर विचार चल रहा था.
जानकारी के अनुसार इस आॅफिस को कोसी नदी में आने वाली बाढ़ के हालातों से निबटने के मकसद से खोला गया था. इस कैंप ऑफिस को खोले जाने का मकसद अब पूरा हो गया था पर इसे बंद नही किया गया. ब्लास्ट के बाद नेपाल पुलिस ने नेपाल सरकार को जानकारी दी कि यह आॅफिस सरकार की मंजूरी के बिना चल रहा है. जिसके बाद से इसे हटाए जाने की कवायद तेज हो गई. पीएम मोदी ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए आॅफिस को हटा लिया है.
![]() |
| नेपाल में भारतीय कैंप ऑफिस बंद, पीएम मोदी ने दी नेपाली पीएम को जानकारी |

No comments:
Post a Comment