• Breaking News

    22 May, 2018

    निपाह वायरस को लेकर एमपी में अलर्ट, इन इलाकों में सावधान रहें लोग!

    निपाह वायरस को लेकर एमपी में अलर्ट, इन इलाकों में सावधान रहें लोग !


    चमगादड़ों से तेजी से फैल रहे वायरस पर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। चमगादड़ों से केरल में फैले निपाह वायरस के बाद मप्र में पशु विभाग ने अलर्ट जारी किया है। एमपी के मंत्री अंतर सिंह आर्य ने कहा कि चमगादड़ के रहवास इलाकों में खास निगरानी रखी जाएगी और यदि कोई चमगादड़ की मौत होती है तो उसे तत्काल डिस्पोज किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर पशुपालन विभाग ने घोड़ों में ग्लैंडर्स नाम की बीमारी फैलने पर बाहरी राज्यों से घोड़ों की खरीदी पर रोक लगा दी है। बिना हेल्थ चेकअप के घोड़ों की खरीद फरोख्त नहीं होगी।

    बता दें कि केरल के कोझीकोड में इन दिनों निपाह नामक खतरनाक वायरस का आतंक है। यह वायरस वहां लगातार फैल रहा है। कोझिकोड़ में 'रहस्यमयी बुखार' के चलते बीते 18 दिनों में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत कुल नौ मौतों के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी (NIV) ने इसके पीछे 'निपाह' नाम के वायरस को जिम्मेदार बताया है।

    इस वायरस से फैलने वाली बीमारी अलग-अलग समय पर दुनिया में तबाही मचा चुकी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे ने तीन नमूनों में निपाह वायरस की मौजूदगी पाई है। ये वायरस संक्रामक तौर पर महामारी का रूप ले सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, निपाह वायरस (NiV) एक नई उभरती हुई बीमारी है, जो जानवरों और मनुष्यों दोनों में गंभीर बीमारी की वजह बनता है। इसे 'निपाह वायरस एन्सेफलाइटिस' भी कहा जाता है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture