विपक्षी गठबंधन को जवाब देने के लिए पटना में होगी एनडीए की रैली, पीएम मोदी संग मंच पर होंगे नीतीश और पासवान
नीतीश ने रविवार को पटना में हुई पार्टी की बैठक में इस बात का ऐलान किया। नीतीश की इस घोषणा को विपक्षी पार्टियों के उभरते गठबंधन को जबाव देने की कोशिश के रूप में देखा रहा है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी भी अपने सहयोगियों के साथ खड़ा होकर राजनीतिक संदेश देना चाहती है।
बीजेपी और जेडीयू के बीच हाल ही में बिहार में लोकसभा की 17-17 सीटों पर चुनाव बढ़ने पर सहमति बनी थी नीतीश और मोदी का एक मंच पर साथ आना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद नीतीश ने बीजेपी लीडरशिप से स्पष्ट रूप से कहा था कि नरेंद्र मोदी को कैंपेन के लिए बिहार नहीं आना चाहिए। इसके बाद 2005 और 2010 विधानसभा चुनाव में मोदी प्रचार के लिए बिहार नहीं आए। मोदी 2009 के लोकसभा चुनाव का प्रचार करने भी बिहार नहीं गए थे।


No comments:
Post a Comment