पति ने पत्नी और 3 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, गर्लफ्रेंड ने जलाए शव
मुंबई पुलिस ने एक शख्स और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। शख्स को उसकी 30 साल की पत्नी और 3 साल की बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुरुवार को मृतकों के आंशिक रूप से जले हुए शव उनके निवास पर मिले थे। आरोपियों की पहचान 38 साल के इलियास सईद और 22 साल की आफरीन सईद के रूप में की गई है।
इलियास और तहसीन ने छह साल पहले शादी की थी और उनकी दो बेटियां थीं। गुरुवार सुबह अपनी बड़ी बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद तहसीन घर लौटा। पुलिस के मुताबिक, इलियास ने अपनी पत्नी और छोटी बेटी का गला काट दिया। इलियास के घर से चले जाने के बाद, आफरीन फ्लैट में बुर्का, नकाब और दस्ताने पहनकर अपनी पहचान छिपाकर पहुंची।
उसने शवों को जलाने और सबूत नष्ट करने के लिए खाना पकाने के तेल का इस्तेमाल किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र शिशवे ने कहा कि दोनों के बीच इलियास के आफरीन के साथ संबंधों के कारण नियमित रूप से झगड़े होते थे। ये जघन्य अपराध के पीछे एक कारण हो सकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आफरीन ने मृतक महिला के मोबाइल फोन से इलियास को घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने के लिए संदेश भेजा था।
उसने लोगों से बचने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया। फाइव गार्डन के पास अपना बुरखा फेंकने के बाद वह घर लौट आई। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिल्डिंग और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने पर पुलिस ने बुर्का में एक महिला को सुबह करीब 10:35 बजे टैक्सी में आते हुए देखा और जो 11:10 बजे इमारत से बाहर निकल गई। टैक्सी के ड्राइवर ने पुलिस को आफरीन तक पहुंचाया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल लिया।


No comments:
Post a Comment